भाजपा चिकित्सा प्रदेश संयोजक द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरी... - CG Sandesh

भाजपा चिकित्सा प्रदेश संयोजक द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण ,अव्यस्था देख नाराज हुए डॉ. विमल चोपड़ा

महासमुन्द जिला के अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर की सुविधा उपलध है बावजूद इसके ,जिले के मरीजों को इलाज के लिए भटकना पढ़ रहा है,शिकायत मिलने पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने जिला अस्पताल का औचक निरक्षण किया जहां पाया गया कि अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर महीनों से बंद पड़ा है जिसके कारण सामान्य आपरेशन जैसे सामान्य छोटे छोटे ऑपरेशन ,परिवार नियोजन ऑपरेशन ,मोतिया बिंध,, के ऑपरेशन,कराने के लिए लोग भटक रहे है और मजबूर होकर मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल का रुख करना पढ़ रहा है जिसके चलते प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा ,मरीजों से मोटी फीस वसूल किया जा रहा है.

जिला अस्पताल के प्रबंधन को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए डॉ. विमल चोपड़ा ने हॉस्पिटल कन्सलटेंट डॉ. निखिल गोस्वामी से मिलकर चर्चा कर नाराज होते हुए कहा कि ,ऑपरेशन थियेटर महीनों से बंद है ,ईलाज के अभाव में मरीज प्राइवेट अस्पातल जाकर,मोटी फीस अदा कर रहे है ऑपरेशन थियेटर जल्द किया जाय अन्यथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें