कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे से निपटने जिलाधीश ने लोगो... - CG Sandesh

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे से निपटने जिलाधीश ने लोगों से की अपील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

पड़ोसी राज्य में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का मिलना चिंताजनक है राज्य सरकार द्वारा दूसरे राज्य से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए एयरपोर्ट,रेल्वे स्टेशन ,बस स्टेसन सहित अंतर्राज्य सीमाओं से आने वाले लोगो का थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश सुनिश्चित किया जा रहा है, महासमुन्द के जिलाधीश  डोमन सिंह जी ने दण्डाधिकारियों एंव अनुविभागीय अधिकारियों को सूचित कर ,जिले के जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस खतरा अभी टला नही है और अब पड़ोसी राज्यों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन देखने को मिल रहे है. 

जिलाधीश ने कहा कि इसके रोकथाम और नियंत्रण के लिए सतर्कता, एंव जनजागरूकता आवश्यक है, इसके लिए फेस मास्क, फिजिकल डिस्टेनसिंग के पालन के साथ साथ नियमित रूप से हाथ धोना और सेनेटाइज करना अतिवाश्यक है, कलेक्टर द्वारा जारी अपील में कहा गया है कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नही है, इसके रोकथाम के लिए जनता अपना अमूल्य योगदान दें और अपने और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए सभी नियमो का पालन करें।

इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी अनुविभागीय एंव दंडाधिकारी, बिना मास्क के वाहन चालक एंव घूमने वालों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। शुक्रवार को जिले के सभी विकास खण्डों से दंडाधिकारी एंव अनुविभागीय अधिकारी सहित नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी सहित पुलिस प्रसाशन द्वारा बीना मास्क के वाहन चालक ,एंव घूमने वालो पर कार्रवाई करते हुए । महासमुन्द विकास खंड से 85 वाहन चालकों पर 8 हजार 500 रु. पिथौरा विकास खण्ड से 106 वाहन चालकों पर 11 हजार 600 रु. बसना विकास खण्ड से 138 वाहन चालकों पर 13 हजार 800 रु.सरायपाली में 200 वाहन चालको से 20 हजार रु. एंव बागबाहरा विकासखण्ड में 119 वाहन चालकों 19 हजार 900 सौ रु का चलानी कार्रवाई किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें