बेलसोंडा सरपंच का अनूठा पहल अपने किये गए वादों का अपने घर पे... - CG Sandesh

बेलसोंडा सरपंच का अनूठा पहल अपने किये गए वादों का अपने घर पे लगाया पोस्टर

ग्राम बेलसोण्डा के सरपंच भामिनि पोखन चन्द्राकर चुनावी समय मे अपने द्वारा किये गए वादे और गांव के विकास के लिए ,जो उनके द्वारा अपने ग्रामीण जनता को जो वादा किया गया था ,उसे निभाने और अपने वादों को सदैव स्मरण में रखने के लिए अपने घर के दीवारों पर अपने किये वादों का पोस्टर लगवा कर चिपका दिए ताकि उन्हें घर मे आते जाते उनकी नजर उस पोस्टर पर लिखे अपने वादों का याद दिलाता रहे ।सरपंच भामिनि पोखन चन्द्राकर जी ने बताया की आमतौर पर चुनावी समय मे किया गया वादा जनप्रतिनिधि चुनाव के पश्चात भूल जाते है और उन्हें जनता के द्वारा अपने किये गए वादों का याद दिलाना पड़ता है ,और ऐसी नौबत न आये इसलिए मैं अपने घर के दीवारों पे अपने किये वादों का पोस्टर बनवा कर चिपका दिए है ,जिसपे मेरी नजर हमेशा रहती है घर मे आने वाले अतिथि भी इस पोस्टर को देख मुझसे सवाल पूछते है ,

और अपने वादों को कैसे पूरा कर सकते है इस विषय मे मुझे मार्गदर्शन भी देते है जिससे मुझे अपने ग्राम पंचायत के विकास कार्य करने में मदद भी मिलती है ।सरपंच भामिनि पोखन चन्द्राकर जी ने बताया कि जो भी वादा मेरे द्वारा पूरा कर लिया जाता है उस वादे पे मैं राइट का निशान भी लगा देती हूं ,और दूसरे वादे को पूरा करने पर रणनीति बना कर कार्य करती हूं ,मेरे ग्राम बेलसोण्डा के ग्रामीण भी मेरे इस पहल से खुश है और मुझे अपना गांव की बेटी समझ कर हमेशा मेरा मार्गदर्शन भी करते है ।यह पोस्टर अब जनता और जनप्रतिनिधि के बीच पारदर्शिता की निशानी बन चुकी है।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें