संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ जिला इकाई महासमुन्द ध्यानाकर्षण हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ, इकाई महासमुन्द द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कछहरी चौक महासमुन्द में धरना प्रदर्शन में जिले भर के प्रेरक एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च कर, सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपे ।
ये है मुख्य मांगे
प्रेरको की मुख्य मांगे सेवा समाप्ति के आदेश निरस्त किया जाए प्रेरको का रोजगार पुनः वापस किया जाए प्रेरको को आगामी समतुल्यता एंव डिजिटल कार्यक्रम में शामिल किया जाय.
प्रेरको ने यह भी बताया कि हमारे द्वारा यह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सरकार का प्रेरकों के तरफ ध्यानाकर्षण के लिए रखा गया है अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती है तो आने वाले समय मे हम ,,संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ पूरे जिले भर प्रेरकों द्वारा भूखहड़ताल पर बैठेंगे जिसके लिए सरकार तैयार रहे ।
धरना प्रदर्शन करते समय बड़ी संख्या में महिला एंव पुरुष प्रेरक शामिल थे।।