एक दिन का कलेक्टर बनने की चाह में कलेक्टोरेट पहुंचकर छात्र न... - CG Sandesh

एक दिन का कलेक्टर बनने की चाह में कलेक्टोरेट पहुंचकर छात्र ने दिया आवेदन.

आज महासमुंद कलेक्टोरेट में बी.ए. प्रथम वर्ष के एक छात्र ने एक दिन का कलेक्टर बनने की चाह में आवेदन दिया. ग्राम साराडीह पोस्ट बेलसोंडा जिला महासमुंद के युवा रमेश जांगड़े पिता दयालु जांगड़े ने आवेदन देने के बाद बताया कि मैं एक दिन की लिए कलेक्टर बन कर गांव शहर सभी जगह की समस्या का समाधान चाहता हूं. इसलिए मैं कलेक्टरेट में अपना आवेदन देने के लिए आया हूँ.
रमेश जांगड़े ने बताया कि जब वे कक्षा छटवीं में थे तब उनके विद्यालय में कलेक्टर पहुंचे थे, जिसके बाद से ही उनके मन में कलेक्टर बनने की इच्छा हुई. अगर उन्हें एक दिन का कलेक्टर बनाया जाता है तो वे सभी गाँव की, अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक लेंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें