10वी 12वीं पास युवाओं के लिए लाईवलीहुड कालेज में नि:शुल्क प्... - CG Sandesh

10वी 12वीं पास युवाओं के लिए लाईवलीहुड कालेज में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ..

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ जिले के रायगढ़ लाईवलीहुड कालेज में संचालित प्रशिक्षण में डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री आपरेटर एवं ऑफिस असिस्टेंट कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके है। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा एवं आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिये। प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क होगी। 

जिसके उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार सुनिश्चित करवाया जायेगा। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कालेज, केआईटी कालेज के पास उड़ीसा रोड गढउमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ पंजीयन करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिये लाईवलीहुड कालेज रायगढ़ के मोबा.नं. 9752658995 एवं 7587296905 पर संपर्क कर सकते है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें