महासमुन्द नगर पालिका की 26 दुकानों की हुई नीलामी
महासमुन्द शहर स्तिथ बस स्टैंड बिन्नी बाई सब्जी मार्केट और दलदली रोड सहित न्यू मार्केट सहित 26 दुकानों की नीलामी किया गया । सोमवार को नगर पालिका महासमुन्द के सभागार मे निलामी रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी बढ़ चढ़ कर बोली लगाये और सभी दुकानों की बिक्री हो गई।
जानकारी के मुताबिक करीब 132 व्यापारियों ने नाम दर्ज कराते हुए बोली में भाग लेने 20 हजार रुपये की अमानत राशि जमा की है। शनिवार तक दुकानों के लिए मात्र 40 व्यापारियों ने ही पंजीयन कराया था लेकिन सोमवार सुबह बोली में भाग लेने व्यापारी उमड़ पड़े। आलम यह रहा कि पंजीयन के निर्धारित अंतिम समय तक व्यापारी पंजीयन के लिए पहुंचते रहे। सभी प्रकिया पूरी करने के बाद नीलामी शुरू की गई। नीलामी में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, सभापति देवीचंद राठी, संदीप घोष, रिंकू चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, महेंद्र जैन जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। देर शाम तक बोली जारी रही। बता दें कि शहर में निर्मित यह दुकानें निर्माण के बाद से खाली पड़ी है। पालिका आय बढ़ाने उक्त दुकानों की नीलामी कर रही है।
इन दुकानों की हो रही नीलामी
जानकारी के मुताबिक न्यू बस स्टैंड स्थित दुकान क्रमांक 5, 18, 21, 32, बिन्नाी बाई सब्जी बाजार में दुकान क्रमांक 3, 11, 13,14, 15, 25 और 41 और न्यू मटन मार्केट स्थित दुकानों में 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17 और 18 नंबर दुकानों की नीलामी की गई।
भीड़ ऐसी उमड़ी कि बैठने जगह नहीं, पार्किंग समस्या
पालिका में नीलामी के लिए व्यापारियों की ऐसी भीड़ लगी रही कि अधिकांश व्यापारियों को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली और वे खड़े होकर बोली में शामिल हुए। इधर, कार्यालय परिसर के अंदर और बाहर वाहनों की कतार लग गई। जिससे पालिका में अन्य कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को परेशानी का जहां सामना करना पड़ा वहीं कार्यालय परिसर के बाहर जाम की स्थिति निर्मित होती रही।
दिव्यांग परमेश्वरी ने खरीदा 18 लाख में दुकान
दिव्यांग कोटे के दुकान क्रमांक 5 गरीबी रेखा परिवार की सदस्य दिव्यांग परमेश्वरी ने 18 लाख 11 हजार की उच्च बोली में खरीदा। पालिकाध्यक्ष ने इनका सम्मान किया। बताया गया है कि बोली से पालिका को डेढ़ करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह दुकानें डेढ़ दशक से बनकर तैयार थी, जिनकी नीलामी अब हुई है।