इंजीनियर के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी..शहर नही रहा सुरक्षित.... - CG Sandesh

इंजीनियर के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी..शहर नही रहा सुरक्षित..

चक्रधनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार घट रहे अपराधों में बीते दोपहर एक नई कड़ी जुड़ गई। जिस तरह की थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां और उठाई गिरी हो रही है. इसे देखकर लग रहा है कि चोरों और उठाईगीरों में पुलिस का ख़ौफ़ बाकी नही रहा है। हालाकि अब तक घटी अधिकांश घटनाओं में पुलिस को कामयाबी हासिल होती रही है। पर यह कहना भी गलत नही होगा कि चोरों ने भी बुलंद हौसलों के सांथ आए दिन अलग-अलग चोरी और उठाईगिरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौतियां बनाई रखी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कालेज रोड पर स्थित साहेब राम नगर कालोनी निवासी बसन्त साहू इंजीनियर का परिवार रहता है।परिवार की महिला अर्थात बंसत की पत्नी डेजी साहू ने पुलिस को बताया कि बीते दोपहर वह सन्डे मार्केट सब्जी लेने गई थी।सब्जी लेकर जब वह वापस घर आई तो उसने पाया कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। जबकि मेरे द्वारा दरवाजे को लॉक किया गया था।अंदर जाकर देखने पर अलमारी से लाखों रु मूल्य के जेवरात और नगदी रकम गायब थे। काफी देर तक अड़ोसी-पड़ोसियों से पूछने के बाद उसे माजरा समझ में आया कि चोरों ने उनके घर में हाथ साफ कर दिए हैं।

आभूषण और नगदी ले उड़े अज्ञात चोर…

₹23600 का आभूषण का बिल
जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने मोबाइल से 112 नम्बर डायल कर चक्रधरनगर पेट्रोलिंग पुलिस 112 सेवा को घटनास्थल साहिब राम नगर बुलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया।यहां महिला ने उनको बताया कि, उसके घर से अज्ञात चोरों ने एक नग सोने का हार कीमत 65 हजार रु,एक सोने का मंगल सूत्र कीमत 70 हजार रु,दो नग कान की बाली कीमत 20 हजार रु एक सोने का मांग टिका कीमत 19 हजार रु,दो सोने की अंगूठी कीमत 26 हजार रु, दो सेट चांदी की पायल कीमत 9 हजार रु और एक चांदी की चेन कीमत 15 सौ रू सहित आलमारी में रखे 11 हजार रु नगद भी चोरी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कालोनी में सनसनी फैल गई। वही स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि महिला का पति किसी काम से आउट ऑफ स्टेशन था।जिसकी जानकारी उनके परिजनों द्वारा उन्हें दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें