छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनावी रणनीति बनाकर असम के युवावों में नई जान फूंक रहे है
आज असम प्रदेश के विधानसभा teok (टियोक) के प्रत्याशी पल्लवी गोगोई को जिताने हेतु विधानसभा के कलियापानी ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी महिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सेवादल के पदाधिकारी, ब्लॉक के सेक्टर प्रभारी, सरपंच संघ के पदाधिकारी आदि की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता में जान भरने के का अवसर मिला.
खल्लारी विधान सभा के युवा नेता केजू चक्रधारी जी ने मोबाइल के माध्यम से CGSANDESH. COM को बताया कि हमने उनके समक्ष छत्तीसगढ़ के अनुभव को साझा किया. हमने बताया कि कैसे 15 साल तक भाजपा के भ्रष्ट सरकार का सामना किया. कैसे उसने झूठ बोलकर छत्तीसगढ़ में झूठा राज किया. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर कई झूठे मामले थाने में दर्ज किया. जनता को किसानों को महिलाओं को युवा वर्ग को ठगा और छत्तीसगढ़ में जब 2018 में राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा तो 90 में 70 सीटों से कांग्रेस पूर्ण बहुमत में से चुनाव जीता और भुपेश बघेल मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के 3 घंटा बाद उन्होंने 19 लाख किसान के 11हजार करोड़ कर्जा माफ किया.
किसानों के धान को 2500 रु समर्थन मूल्य में खरीदा गया. आदिवासियों के 4200 एकड़ जमीन जो भाजपा द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया था. उसे वापस कराया इस प्रकार से कांग्रेस जो बोलती है वो करती है और दूसरी तरफ भाजपा झूठ बोलती है लोगों को धर्म के नाम पर आपस मे लड़ाती है.
इसप्रकार teok विधानसभा के एक एक कार्यकर्ता सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस के प्रत्याशी को जीता कर असम में कांग्रेस की सरकार लाने के संकल्प लिए. संकल्प शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की युवा टीम में शामिल, मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार विनोद वर्मा एवं अटल श्रीवास्तव के टीम में विनोद तिवारी (प्रदेश महासची छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमिटी) केजू चक्रधारी पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष, अमित भादरिया, अजय दिव्य एवं साथी शामिल है.