पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पी ,एम,आवास में घोटले को लेकर ,कांग्रेस को साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर फिर एक बार प्रदेश सरकार पर तंज कसा है, अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'केंद्र सरकार गरीबों को आवास देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार की उदासीनता के चलते पीएम आवास में घोटाले हो रहे हैं, मामले की उच्चस्तरीय जांच हो जिससे पता चल सके कि घोटालेबाजों को किसका संरक्षण प्राप्त है ?
आवास योजना के मकानों के नाम पर सौ से अधिक परिवारों से करोड़ों रुपए की ठगी के मामले का खुलासा किया था। खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार रात ए.रविराव, सुनील नायक, प्रीति नायक और अजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। वहीं, आरोपी ए.रविराव को गिरफ्तार किया था। जबकि सुनील नायक, प्रीति नायक और अजय कुमार अभी फरार हैं।
इधर रायुपर में पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी खम्हारडीह इलाके में खुद को पार्षद का आदमी बताते हुए घूम-घूम कर मकान दिलाने का दावा करते हुए लोगों को धमका रहा था। लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी 1 महीने से घूम घूम कर अलग-अलग इलाकों में आवास योजना के फॉर्म के नाम पर 2000 से 10000 तक की ठगी कर रहा है। जिसके बाद स्थानीय पार्षद रोहित साहू ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया ।