महासमुन्द : नगरपालिका के बेशकीमती जमीन पर ,अवैध कब्जा - CG Sandesh

महासमुन्द : नगरपालिका के बेशकीमती जमीन पर ,अवैध कब्जा

महासमुन्द नगरपालिका के चुनाव में इस बार चुनाव जीत कर आये पार्षदों के बीच से ही अध्यक्ष चुना गया है इस वजह से नगर पालिका के पार्षदों में और पार्षद पतियों का वर्चश्व है पार्षद पति अपनी दबंगई दिखा कर ।नगर पालिका के बेसकीमती जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिए है वार्ड नम्बर 15 स्थित गुरु घासीदास बस स्टैंड में पानी टंकी के किनारे बेसकीमती जमीन पर घेरा लगाकर शेड तान दिया गया है।15 फीट गुना 70 फीट जमीन पर रातोंरात दीवार बनाकर टिन का शेड बनाया गया है। आसपास के दुकानदारों ने नाम गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार को शाम होते ही काम शुरू कराया गया और दो दिन में शेड्नुमा दुकान बनकर तैयार हो गया।

लोगों का कहना है कि चुने हुए जनप्रतिनिधि कब्जा पर उतारू हैं, जबकि व्यवस्थापन के कई मामले नगर पालिका में पड़े हैं, जिनमे हितग्राहियों ने सालों पहले रकम जमा करा दिया है, बावजूद अब तक उन्हें पालिका से दुकान का आवंटन नहीं किया गया है।इधर पार्षद पति के खुलेआम दबंगई और कब्जा से नगर पालिका में सियासत गरमा गई है, कार्रवाई न होने पर अन्य पार्षद व नेता भी शासकीय जमीन पर खुलेआम कब्जा करने की बात कह रहे हैं।

भाजपा नेताओं की हड़प नीति उजागर हुई है। यही भाजपाइयों का असली चरित्र है। मेरे वार्ड में पार्षद पति गोलू मदनकार के कब्जा किए जाने की जानकारी मुझे सोमवार को ही मिली है। मैंने सीएमओ को अवगत कराया है।कब्जा तोड़ कर शासकीय जमीन मुक्त नहीं किया गया तो प्रदर्शन करेंगे।राशि महिलांग, पार्षद वार्ड 15, नेता प्रतिपक्ष नपा महासमुंद किसी भी अतिक्रमण को संरक्षण नहीं है, चाहे भाजपा नेता हो या पार्षद पति। वैसे इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। भाजपा नेताओ का चरित्र साफ है, यदि कोई कब्जा कर रहा है तो जानकारी लेंगे और कब्जा त्वरित हटाया जाएगा।
प्रकाश चंद्राकर, नपाध्यक्ष महासमुंद

पार्षद पति गोलू मदनकार द्वारा बस स्टैंड पानी टंकी और सुलभ शौचालय के मध्य कब्जा करने की जानकारी मिलते ही सीएमओ से शिकायत की गई। बिना संरक्षण यह काम संभव नहीं है। सीएमओ ने कब्जा तोड़वाने की बात कही है। कार्रवाई नहीं हुई तो इस कब्जे का प्रचार करेंगे और जनता को बताएंगे।
-कृष्णा चंद्राकर, उपाध्यक्ष नगर पालिका महासमुंद

ये मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैंने कहीं कोई कब्जा नहीं किया है। बस स्टैंड पानी टंकी के पास हुए अतिक्रमण से मेरा वास्ता नहीं है। बुधवार को ही इसे तोड़ा जाएगा। मैं खुद खड़ा रहकर तोड़वाऊंगा।
गोलू मदनकार, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 14 महासमुंद

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें