महासमुंद : बजरंग दल ने विदेशी सभ्यता वेलेटाइन डे का किया विर... - CG Sandesh

महासमुंद : बजरंग दल ने विदेशी सभ्यता वेलेटाइन डे का किया विरोध

बजरंगियों की बाइक रैली नकुल ढीढी उद्यान से प्रारंभ हो कर बागबाहरा रोड स्थित संजय कानन, बीटीआइ रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह उद्यान, सिविल लाइन स्थित बाल उद्यान, गांधी चौक होते हुए नेहरू चौक, अंबेडकर चौक, एकता चौक, कुशाभाउ ठाकरे, नयापारा शिव चौक, संत रविदास उद्यान,दलदली रोड़ नर्सरी, मंडी होते हुए सुभाष नगर स्थित उद्यानों सहित अनेक संदिग्ध स्थानों में छापा मार कार्रवाई की। जिसमें कई प्रेमी जोडी पकड़ाए, जिन्हें समझा बुझाकर छोड़ दिया गया। उन्हें बताया गया कि ये पाश्चात्य परंपरा का त्योहार है।

हमें 14 फरवरी को मातृ पितृ दिवस मनाना चाहिए। वैलेंटाइन डे के विरोध की बाइक रैली में बजरंगी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिसमें प्रमुख रूप से जिला सुरक्षा प्रमुख छबि सिन्हा, जिला सह संयोजक आशुतोष साहू, जिला मिडिया प्रभारी गुड्डा सिन्हा, गोरक्षा प्रमुख सुमन सेंद्रे, जगन्नााथ छुरा, नगर संयोजक प्रभात पाटकर, प्रचार प्रसार प्रमुख रवि रात्रे, नरेश नायक, सुशील सोनी, बिट्टू जलछत्री, भुनेश्वर कुमार, गोलु वर्मा, दिनेश पटेल, खल्लारी प्रमुख योगेश साहू, भेखलाल पटेल, दीपक राव, राजेंद्र कुमार, नेतराम, राजकुमार, अभय कुमार,ओम साहू, टोका सोनी, हरीश सोनी, सागर मनहरे, जगत पटेल, सुदामा, शिवा, सतीश जगत, मनीष ध्रुव, जमित यादव, गुरू चंद्राकर, ओमकार साहू, छोटु साहू, गोलू, राजा राजपूत, अमीत टंडन सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें