कोतवाली के एक एएसआई और एसआई निलंबित....एडिशनल एसपी और सीएसपी को भी कारण बताओ नोटिस...
रायगढ़। आज सुबह कोतवाली क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्यवाही हुई थी। जिसमें भारी मात्रा में डुप्लीकेट शराब बनाने का जखीरा बरामद हुआ था। इस मामले में डीजीपी डीएम अवस्थी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर आर एस नेताम और एएसआई राजेश बेहरा को निलंबित कर दिया है। अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता लापरवाही बरतने के कारण से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है।
इसके साथ ही इस मामले में रायगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ASP) और शहर पुलिस अधीक्षक(CSP) को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें