एक महिला से दुष्कर्म करके मुँह में टावेल बांधकर बाहर भागने क... - CG Sandesh

एक महिला से दुष्कर्म करके मुँह में टावेल बांधकर बाहर भागने के फिराक में पहुंचा था रेलवे स्टेशन...पुलिस ने किया गिरफ्तार....

खरसिया थाना क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा 10 फरवरी को चौकी खरसिया में रतन महका खरसिया निवासी मनहरण राठौर के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 का अपराध पंजीबद्ध किया गया आरोपी को जानकारी होने घर से फरार हो गया था ।

चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम एवं स्टाफ द्वारा आरोपी के लुकने-छिपने के स्थानों पर दबिश दिया जा रहा था । साथ ही चौकी प्रभारी द्वारा स्टाफ रेल्वे स्टेशन के पास तैनात किये थे । कल आरोपी मनहरण राठौर मुंह में टावल बांधकर ट्रेन से भागने की फिराक में रेल्वे स्टेशन आया था, जिसे चौकी खरसिया के प्रधान आरक्षक चिद्रागंद चंद्रा, आरक्षक राजेश राठौर व मुकेश यादव द्वारा घेराबंदी कर पकड़े । आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें