कांकेर : नरहरपुर में कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन - CG Sandesh

कांकेर : नरहरपुर में कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

आज 12 फरवरी 2021 को ग्राम बांसपत्तर वि.ख. नरहरपुर में कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन शिशुपाल शोरी संसदीय सचिव एवं विधायक विधान सभा क्षेत्र कांकेर द्वारा ठेमा बाबा व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर मालार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में विधायक द्वारा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर आने वाले समय में लेम्पस खोलने पर विचार करने की बात कही, साथ ही नरवा गरवा घुरवा बाड़ी पर ग्रामवासी को विस्तृत जानकारी दी गई व ग्रामवासी के समस्याओं पर जल्द निराकरण करने का अश्वसान दिया गया.कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी कांकेर एस.आर.शोरी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर NGGB, गौधन न्याय योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.

वहीं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर एल .एन.नेताम द्वारा कृषि यंत्र वितरण, कृषि यंत्र के उपयोग, फसल अवशेष न जलाने के संबंध में जानकारी दी गई. कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर जी.एस. शोरी द्वारा लधु धान्य फसल लेने, ग्रीष्मकालीन उड़द, मूंग फसल पर जानकारी दी गई. विधायक, कृषि सभापति एवं जनप्रतिनिधि के हाथों 3 ग्राम के 194 किसानों को डीजल/पेट्रोल पंप, उड़द, मूंग, मक्का बीज, उडावनी पंखा, स्प्रीकंलर पाईप, का वितरण किया गया.इस दौरान शुकलाल शोरी विधायक प्रतिनिधि, महेन्द्र यादव जिला कांग्रेस प्रवक्ता, रोहिदास शोरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरहरपुर, संजूलता नेताम, अध्यक्ष न.पं.नरहरपुर, कांति पटेल, सभापति कृषि स्थायी समिति नरहरपुर, केशन्तीन शोरी जी, सरपंच ग्राम पंचायत बांसपत्तर, एवं अन्य जनप्रतिनिधि, बलदेव शोरी क्षेत्रीय RAEO, रोशन निषाद BTM व किसान भाई ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें