महासमुंद शहर में ODF के सर्वेक्षण के दौरान ODF ++ की रैंक पाने में जुटी नगर पालिका
ODF के सर्वेक्षण के लिए दिल्ली की स्मार्ट टीम द्वारा इस माह सर्वेक्षण में आने की सूचना प्राप्त होने से नगर पालिका महासमुंद जोर शोर की तैयारी में जुटी है ।पालिका की सभी सुलभ शौचालय को रंग रोगन करवाने के साथ लोगो को खुले में शौच न करने की हिदायद दी जा रही है।खास करके निचले बस्तियों में रहने वाले लोगो के घरों में जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
।
शहर के हर गली मुहल्ले में बैनर पोस्टर और होर्डिंग्स के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है । बता दे कि ODF हो चुके शहरों में दिल्ली की ODF की स्मार्ट टीम औचक निरक्षण करती है पिछले वर्ष महासमुंद निरक्षण के दौरान ODF + (ओ.डी.एफ.प्लस)की रैंक प्राप्त कर चुकी है ,और इस वर्ष ODF + + (ओ.डी.एफ.डबल प्लस)की रैंक हाशिल करने लिए जोर शोर की तैयारी में नगर पालिका महासमुंद कार्यरत है।