प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन के पीड़ितों को सहायता राशि दिए जाने की मंजूरी दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर में आई दरार के कारण हुए दुखद हिमस्खलन की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मंजूरी दी है।
उन्होंने गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपये की राशि को भी मंजूरी दी है ।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा है, “पीएम@नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर में आई दरार के कारण हुए दुखद हिमस्खलन की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मंजूरी दे दी है।”
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें