ब्रेकिंग बिलासपुर- अपहरण नहीं बल्कि होने वाले जीजा ने कर दी ... - CG Sandesh

ब्रेकिंग बिलासपुर- अपहरण नहीं बल्कि होने वाले जीजा ने कर दी थी बच्चे की हत्या, कल अपहरण की जूठी कहानी बताई थी आरोपी ने- पढ़िए पूरी खबर

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी थाना इलाके के नायक पारा में एक 9 साल के बच्चे की अपहरण कि घटना सामने आई थी,लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि बच्चे ( प्रियांशु )का अपहरण नहीं हत्या हुआ था। हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका होने वाला जीजा था

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बालक प्रियांशु की हत्या होने वाले जीजा ओम नायक ने ही कर दी हैं। प्रियांशु का शव पचपेड़ी के कन्या छात्रवास प्रांगड़ से बरामद की है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक प्रियांशु के घरवालों और पुलिस को बताई अपहरण की झूठी कहानी।

इस तरह घटना को दिया अंजाम

एसपी ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे प्रियांशु का मुंह दबा कर उसकी हत्या कर दी हैं। आरोपी ओम नायक का मृतक परिवार से काफी समय से था परिचय। आरोपी पिछले लगभग 1 माह से पचपेड़ी गांव में ही अपनी बड़ी मां के यंहा रह रहा था। बालक प्रियांशु आरोपी के साथ खेलता भी था और उसके साथ उसकी बड़ी मा के घर भी आता जाता रहता था।

एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने घरवालों को लड़की देखने जाना है करके नही बताया था। आरोपी ने बताया कि फिलहाल सुबह खेल खेल में विवाद पर बालक की हत्या करना बता रहा है। वास्तविक कारण जानने पुलिस के आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें