इस राज्य में ऑनलाइन जुआ खेलने पर होगी 2 साल की जेल और 10 हजार का जुर्माना
तमिलनाडु विधानसभा में, ऑनलाइन जुआ खेलने पर प्रतिबंध लगाने के लिए गुरुवार को एक संशोधन विधेयक पेश किया गया. इसके अनुसार ताश जैसे ऑनलाइन खेलों के जरिये जुआ खेलने वालों को दो साल की कैद या 10 हजार रुपये के जुर्माने अथवा दोनों की सजा सुनाई जा सकती है.
यह विधेयक 20 नवंबर 2020 को लाए गए एक अध्यादेश की जगह लाया गया है. विधेयक में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति ‘कंप्यूटर’ या किसी अन्य संचार उपकरण या साधन से ताश या इसके जैसे ऑनलाइन गेम के जरिये जुआ नहीं खेल पाएगा.
विधेयक में कहा गया है कि उल्लंघन करने वालों को दो साल की कैद या 10 हजार रुपये के जुर्माने अथवा दोनों की सजा सुनाई जा सकती है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें