सरायपाली : पानी को बेकार क्यो बहा रहे हो कहने पर पति ने पत्न... - CG Sandesh

सरायपाली : पानी को बेकार क्यो बहा रहे हो कहने पर पति ने पत्नी से की मारपीट.

थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम झिलमिला में पानी को बेकार क्यो बहा रहे हो कहने पर पति ने पत्नी से की मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 02 फरवरी 2021 को दोपहर करीब 02:30 बजे राहुल पुजारी की मां संगीता पुजारी घर के बोर से पानी भर रही थी। तभी उसके पिता रोहित पुजारी जो उन लोगो से अलग दूसरे घर में रहते है अचानक से उसके घर आये और बोर से अपने लिये पीने का पानी भरने के बाद बोर को चालू रखकर छोड दिये। तब उसकी मां पानी को बेकार क्यो बहा रहे हो, पानी को बर्बाद कर रहे हो मुझे पाइप दो मुझे बाथरूम धोना है बोली तो उसके पिता अचानक से गुस्से में आ गये तेरे बाप के घर से बोर को लायी है क्या, कहकर गंदी गंदी मां बहन की अश्लील गालिया देते हुये उसके मां के साथ हाथ मुक्के से मारपीट किये और तुझे जान से मार डालुगा कहकर धमकी देते हुये घर की सीढी के पास रखे चट्टनी पिसने का पत्थर लोढहा से उसकी मां के नाक,हाथ,जाघ और कमर को मारे है। जिससे उसकी मां हाथ, कमर, नाक, ऑख और जांघ में चोटे आई है। खुन निकल रहा था। वह और उसकी बहन महक पुजारी बीच बचाव कर रहे थे,लेकिन हमारे पिताजी नहीं माने फिर वह मौका देखकर डायल 112 को फोन किया था।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें