सरायपाली : मजदूरी का पैसा पहले ही ले चूका है और काहे का पैसा... - CG Sandesh

सरायपाली : मजदूरी का पैसा पहले ही ले चूका है और काहे का पैसा कहकर मारपीट.

थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम भीखापाली में शराब के नशे में मजदूरी का पैसा मांगने वाले को काहे का पैसा देंगे कहकर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकरी के अनुसार पुरूषोत्तम यादव विगत 02 वर्षो से महेन्द्र ओगरे के यहाँ मजदूरी का काम कर रहा था, करीब 02 माह का मजदूरी पैसा महेन्द्र ओगरे नहीं दिया था. जिसे 31 जनवरी 2021 को पुरूषोत्तम यादव फोन में मजदूरी का पैसा दोगे क्या बोला तो, महेन्द्र शाम को पैसा ले जाना बोला.

इसके बाद पुरूषोत्तम यादव शाम करीबन 05.00 बजे महेंद्र के घर पैसा मांगने गया तो महेन्द्र घर में नहीं था, तो वह उसे ईधर उधर खोजने लगा. और उसके नहीं मिलने पर घर के बाहर बैठा रहा.

महेन्द्र करीबन रात 08.00 घर आया तो वह उसे पैसे के लिऐ बोला तो वे आज पैसा नहीं देंगे कल सबेरे आ जाना बोले तो वह वापस अपने घर जाने लगा तो महेन्द्र ओगरे ने फोन कर उसे रूकने के लिए बोला तो वह महेन्द्र के घर के सामने ही खडा था कि महेन्द्र और उसका लड़का बिहारी ओगरे दोनों आऐ जो शराब के नशे में थे और पुरूषोत्तम को मां बहन की अश्लील गालीयां देते हुऐ तू मजदूरी का पैसा पहले ही ले चूका है तुझे और काहे का पैसा देंगे कहकर दोनों हाथ मुक्का से मारपीट किये और पैसा मांगेगा तो जान सहित मार देंगे कहकर धमकी दिये.

मारपीट करने से पुरूषोत्तम के सिर में एवं होठ के पास चोट लगी, घटना को गांव के उत्तम कुमार यादव एवं शंभू यादव देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें