खल्लारी : दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी. - CG Sandesh

खल्लारी : दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम मामाभांचा में दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी होने से मामला दर्ज करवाया गया है.

प्राप्त जानकरी के अनुसार घनश्याम साहू 26 जनवरी 2021 को घर में ताला लगाकर अपने नाती के साथ काम से महासमुंद गया था, 28 जनवरी 2021 के सुबह 8.00 बजे जब वह वापस ग्राम मामाभांचा आया तो देखा कि घर के बाहर का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था. तथा घर अंदर जाकर देखा तो दीवाल में लगे समसंग कम्पनी का टी.वी. कीमती करीबन 30,000/- रू. एवं सन्दूक में रखे 10,000/- रू. को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जा चूका था.

पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन पर अपराध धारा 457, 380 अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें