महासमुन्द : तार चोरी करने वाले के सम्बंध में मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुन्द : तार चोरी करने वाले के सम्बंध में मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोनी का ग्राम कोटवार गोकुल सोनवानी 28 दिसम्बर 2020 को रात्रि करीबन 10 बजे अपने घर से खाना खाकर धान रखवाली करने परसवानी रोड में गया था, उसी समय ग्राम बिरकोनी के रंजीत महिलांग मोटर सायकल से आया और उसे बोला की दो अज्ञात व्यक्ति अपने मोटर सायकल सोल्ड HF डीलक्स में दो बंडल तार चोरी कर ले जा रहे है.

इसके बाद दोनों उन दोनों का पीछा किये जो उन लोग को देखकर दोनों व्यकित रोड में दो बंडल तार को फेंक कर भाग गये, फिर उन लोग तार को देखकर बिरकोनी इण्डस्ट्रील तार फैक्टरी के मुंशी निषाद को फोन से सम्पर्क करने पर वह आया तथा दोनों बंडल को अपने साथ फैक्टरी में ले गया.

चोर को अंधेरा होने एवं मुंह में कपडा ढकने से नही पहचान नहीं हो पाई. मुंशी ने बताया कि तार का एक बंडल किमत 2000 हजार रू. है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें