दर्दनाक हादसा खड़ी कंटेनर से टकराई एंबुलेंस 5 लोगों की दर्दन... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा खड़ी कंटेनर से टकराई एंबुलेंस 5 लोगों की दर्दनाक मौत

भदोही 26 जनवरी 2021। गणतंत्र दिवस के मौके पर एक दर्दनाक हादसे की खबर आयी है। शव लेकर जा रहे एक एंबुलेंस की कंटेनर के टक्कर हो गयी। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गयी है। घटना यूपी के भदोही जिले की है। यहां हाइवे पर खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर हो गई है. हादसा इतना भयंकर था कि इसमें पांच लोगों की मौत हो गई. ये हादसा गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा गांव के पास हुआ है.

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शव को रखकर चित्तौड़गढ़ ले जाया जा रहा था. तभी भदोही हाइवे पर खड़े कंटेनर से एंबुलेंस की टक्कर हो गई. एंबुलेंस में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें