कोमाखान : किसको गाली दे रही है कहने पर बाल को पकड़ गाली गलौज ... - CG Sandesh

कोमाखान : किसको गाली दे रही है कहने पर बाल को पकड़ गाली गलौज मामला दर्ज.

थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम खट्टाडीह में किसको गाली दे रही है कहने पर बाल को पकड़ गाली गलौज करने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि आवेदिका केशरी बाई साहू की शिकायत आवेदन की जांच किया गया. गवाहों के कथन पर 15 नवम्बर 2020 के शाम 04 बजे से 05 बजे के मध्य गणेशी बाई ठाकुर अपने खेत की धान फसल को दुलेश साहू का लड़का अपने जानवर से चरा दिया है कहकर गाली गलौज करती हुई दुलेश साहू के घर के सामने आकर गाली गलौज कर रही थी ।


जिसे केसरी साहू द्वारा किसको गाली दे रही है कहने पर गणेशी बाई ठाकुर द्वारा केसरी साहू के बाल को पकड़ लिया तब केसरी साहू भी गणेशी ठाकुर के बाल को पकड़ लिया फिर दोनो जमीन पर नीचे गिर गई । जिसे गवाह जोगनी चक्रधारी, पुनिया बाई, शांति बाई, मिलकर दोनों को अलग किये हैं । शिकायत जांच पर गणेशी बाई ठाकुर द्वारा केशरी साहू को गाली गलौज करना पाया गया । गवाहों के कथन के आधार पर अनावेदिका गणेशी बाई ठाकुर के द्वारा अपराध धारा 294 भादवि का घटित करना पाया गया है ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें