बसना : 12 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : 12 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 24 जनवरी 2021 को मुखबीर की सूचना पर फोकट पारा तालाब के मेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहूंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया. जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम कमलेश साव उम्र 20 वर्ष जाति तेली साकिन बंसुला थाना बसना जिला महासमुंद बताया.


पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे में एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली जरकीन में करीब 12 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 2400 रूपये मिला. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें