नए अंदाज में  वापसी करेंगे  मेकर्स ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए ... - CG Sandesh

नए अंदाज में वापसी करेंगे मेकर्स ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन

कहा जा रहा है कि कुछ समय बाद मेकर्स ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे। आने वाले नए सीजन में ‘द कपिल शर्मा शो’ एकदम नए अंदाज में नजर आएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शो की कास्ट में बदलाव किया जाएगा। जिससे ये साफ हो गया है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ हर बार की तरह ही एक छोटे से ब्रेक के बाद नए रंग में वापस दर्शकों के सामने लौटेगा। हालांकि ये बात और है कि फैंस इस शो को काफी मिस करने वाले हैं।बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। इस शो में हर हफ्ते कोई ना कोई बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं और अपनी फिल्मों का प्रचार करते हैं। शो के दौरान ये सभी खूब मस्ती भी करते हैं। शो में कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, शुमोना चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी हैं। इसके अलावा शो में जज के रूप में अर्चना पूरन सिंह भी नजर आती हैं।

‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। शो के तमाम फैंस के लिए ये खबर एक बड़े झटके से कम नहीं थी ख़बरों के मुताबिक मेकर्स ने इस शो को अब बंद करने का फैसला कर लिया था हालांकि ये शो इससे पहले भी कई बार बंद हो चुका है और दोबारा शुरू भी हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें