एक आँख दो पुतलियाँ..  बकरी ने दिया अद्भुत बच्चे को जन्म, परि... - CG Sandesh

एक आँख दो पुतलियाँ.. बकरी ने दिया अद्भुत बच्चे को जन्म, परिवार में खुशी का माहौल, लोग मान रहे शिवजी का अवतार

कुदरत के करिश्में होती ही ऐसी है कि सब हैरान हो जाते है उन्हीं में से एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश से,,उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नूरपुर क्षेत्र के एक गांव में गरीब व्यक्ति के घर में बकरी ने 2 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बच्चा अद्भुत है। जिसको देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। बकरी के बच्चे के माथे पर आंख है जिसमें दो पुतलियां साफ दिखाई दे रही है। इसी को देखने के लिए गांव के लोगों का उसके घर पर तांता लगा हुआ है। जानकारी मुताबिक यह पूरा मामला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मोराहट का है। यहां के निवासी मसिया नामक व्यक्ति की बकरी ने 2 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें बकरी का 1 बच्चा बहुत ही अद्भुत किस्म का है।

जिसको देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं कुछ लोग इसको शिव जी का अवतार भी मान रहे हैं। उधर कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रकृति की एक अनोखी देन है जो दिखने में वाकई आश्चर्यचकित है। बकरी के बच्चे को साफ तौर पर आप तस्वीर में देख सकते हैं। उसके माथे पर एक आंख है जो दिखने में काफी बड़ी दिखाई दे रही है। बकरी के बच्चे के जन्म के बाद मसिया के परिवार में खुशी का माहौल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें