सूनी गोद भरने का दावा कर ठगी… तंत्र-मंत्र का ढोंग और लूट ली ... - CG Sandesh

सूनी गोद भरने का दावा कर ठगी… तंत्र-मंत्र का ढोंग और लूट ली गाढ़ी कमाई.

बालोद। जिले में संतानहीनों को झाड़-फूंक के जरिये बच्चा दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है पुलिस ने मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जड़ी-बूटी और झाड़ फूंक के बाद बच्चा होने का झांसा देते थे और झाड़-फूंक के पश्चात पैसा नहीं देने या पुलिस में शिकायत करने पर मृत्यु होने का भय दिखाकर पैसा ऐंठते थी। ऐसा ही मामला गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदेरा में आया। 

यहां रहने वाले केतराम साहू भी आरोपियों के झांसे में आ गया और आरोपियों ने उसे डरा कर उससे 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। केतराम साहू ने मामले की शिकायत गुण्डरदेही पुलिस के पास की। जिसके बाद पुलिस ने मुंदेरा स्थित डेरा में दबिश देकर आरोपी राज कुमार पटोती और भगवती उर्फ लक्ष्मी पटोती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने ठगी की रकम 30 हजार रुपये भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित कुग्दा के रहने वाले हैं। आरोपी घुमंति प्रजाति के हैं और डेरा बनाकर रहते हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें