तेन्दुकोना : लोगों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्यवाही.
तेन्दुकोना पुलिस ने 18 जनवरी 2021 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम घोंच में हेमंत कुमार साहू को लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है, जिसके पास से 1 देशी प्लेन शराब 180 ml वाली शीशी में 100ml शराब भरी हुई कीमती 50 रूपये एवं 02 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया है.
इसी तरह ग्राम घोंच में आशाराम ठाकुर उम्र 34 साल लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. जिसके कब्जे से 01 देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में 90ml शराब भरी हुई कीमती 40 रूपये एवं 03 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.
उपरोक्त मामलो में आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें