सरायपाली : साढ़े पांच लीटर महुआ शराब जप्त.  - CG Sandesh

सरायपाली : साढ़े पांच लीटर महुआ शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस ने 18 जनवरी 2021 को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम मोंहदा के तालाब के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी का महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति तालाब के पास में शराब बेच रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम लंम्बोदर लौवतरे उम्र 37 साल सा0 मोंहदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से पुलिस ने हाथ भट्टी का बना महुआ शराब एक पिले रंग के 05 लीटर के जरकिन में भरा हुआ करीबन 3.500 लीटर कीमती 700 रूपया को जप्त किया.


इसी तरह ग्राम बिजातीपाली के मोदली यादव उम्र 26 साल नामक व्यक्ति के कब्जे से एक बडी हरे रंग की स्प्राईट बाटल में 02 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 400 रूपया का जप्त किया गया.

उपरोक्त दोनों मामलो में आरोपीयों का कृत्य धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें