कोरिया जिले के तीन टीकाकरण केंद्रों में लगा कोरोना वैक्सीन, विधायक विनय जयसवाल ने डॉक्टर को लगाया कोरोना का टीका
कोरिया जिले में कोविड वैक्सीनेशन की शुरूवात हो गई है । जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के तीन टीकाकरण केंद्रों में कोरोना वैक्सीन आज से लगना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ व नगर निगम चिरमिरी के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है । पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं स्टाफ आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा । हर सेंटर मे सौ लोगो को टीका लगाया जाएगा. आज जिनको टीका लगाया गया है उनको 28 दिन बाद दोबारा टीका लगेगा।
कोरिया जिले के नगर निगम चिरमिरी के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल में पहला टीका डॉ जयंत यादव को लगा। जिनको टीका खुद मनेन्द्रगढ़ के विधायक डॉ विनय जायसवाल ने लगाया.
डॉ विनय जायसवाल पेशे से खुद एक डाक्टर है और आज खुद पहला टीका चिरमिरी समुदाय अस्पताल के प्रभारी डॉ जयंत यादव को लगाया।
टीका लगने के बाद 30 मिनट स्वास्थ्य कर्मियों के निगरानी में रखा गया जिसके बाद डॉ जयंत ने कहा कि पहला टीका लगाने का कारण है कि स्टाप डर रहे थे कि कैसा हो क्या होगा जिस कारण मैंने पहले टीका लगाया. टीका लगाने के बाद अच्छा लग रहा है।
विधायक विनय ने कहा कि सौभाग्य से मुझे मिला कि पहला टीका मैंने डॉ जयंत को लगाया। आज का दिन ऐतिहासिक है पिछले एक वर्षो से कोविड का संक्रमण देश मे ही नही पूरे विश्व में कोविड संक्रमण की समस्याओं से जूझ रहे थे एक बड़ी चिंता की बात थी आज इसका वैक्सीन की टीकाकरण की शुरुवात हो गया है. 2021 कोविड मुक्त साल होगा।