SUSPEND- कोरबा एसपी अभिषेक मीणा ने दो आरक्षकों को किया निलंबित, ढ़ाबा संचालक से शराब पीने को लेकर हुई थी मारपीट
कोरबा 16 जनवरी 2021। एसपी अभिषेक मीणा ने दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया उन पर आरोप है की उन्होने ढ़ाबा संचालक से शराब पीने को लेकर मारपीट की है। दोनों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एसपी अभिषेक मीणा ने दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया
निलंबित आरक्षकों का नाम विरेन्द्र पटेल और जिय बंजारे है, जो थाना पसान में पदस्थ थे।
दरअसल घटना 14 जनवरी के रात करीब 10 बजे के आसपास की है। 112 के ड्रायवर के साथ दोनों आरक्षक प्रिंस ढ़ाबा शराब पीने पहुंचे थे। इस दौरान आरक्षकों ने ढ़ाबा के संचालक विक्की उर्फ नरेन्द्र जायसवाल से डिस्पोजल मांगकर ढ़ाबे में ही शराब पीने लगे। ये देखकर जब ढ़ाबा संचालक ने शराब पीने से आरक्षकों को मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुये मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें