सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में कोविड-19 टीकाकरण का ... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में कोविड-19 टीकाकरण का तैयारी पूर्ण

आज दिनांक 15 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में वाई के शर्मा उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर एवं डॉक्टर अरविंद गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी महासमुंद के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के कोविड-19 टीकाकरण तैयारी का निरीक्षण बीएमओ डॉ नारायण साहू, बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी  टी आर धृतलहरे की उपस्थिति में वेटिंग हॉल, टीकाकरण कक्ष, ऑब्जरवेशन रूम , ए ई एफ आई रूम का निरीक्षण किया गया एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा किया गया शासन से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 21 से कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण कार्य प्रारंभ किया जाना है इसी तारतम्य में जिला चिकित्सालय महासमुंद से विकासखंड सरायपाली को 500 खुराक टीका प्रदान किया गया है जिसे जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस (ग्रामीण ) श्रीमती सीता अमृत पटेल के द्वारा सबके मंगल कामना करते हुए प्राप्त किया गया कोविड-19 टीकाकरण हेतु सी एच सी सरायपाली में आवश्यक सभी तैयारी पूर्ण कर लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें