बसना : हाई टेंशन विद्युत तार के चपेट में आने से खलासी की मौत... - CG Sandesh

बसना : हाई टेंशन विद्युत तार के चपेट में आने से खलासी की मौत, चालक पर मामला दर्ज.

हाई टेंशन विद्युत तार के चपेट में ट्रक क्रमांक CG 07 NA 6951 के खलासी की मृत्यु हो गयी जिसपर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि प्रदीप दीप पिता मधुसुदन दीप उम्र 19 वर्ष ट्रक क्रमांक CG 07 NA 6951 में खलासी काम करता था 30 दिसंबर 2020 को ट्रक से पोकलेन लोड कर ओडिशा जा रहा था.

इस दौरान ग्राम जेवरा गढफुलझर रोड पर मानिकराम साव के खेत के पास रोड पर हाई टेंशन विद्युत तार मिला जिसे ट्रक का ड्रायवर लापरवाहीपूर्वक ट्रक को चलाकर ट्रक को विद्युत तार के तरफ आगे बढा दिया. जिससे पोकलेन का बाडी विद्युत तार से टच हो गया तब ड्रायवर द्वारा खलासी प्रदीप दीप को ट्रक से उतर कर बिजली तार को हटाने कहा गया.

इसके बाद जैसे ही प्रदीप ट्रक से उतरा उसे विद्युत करेंट लग गया जिसे सीएचसी बसना लाये तो डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताया गया. जिसकी सुचना पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक उमेश पर धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें