छत्तीसगढ़ में जवान ने खुद को मारी गोली, गश्त के दौरान की वार... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में जवान ने खुद को मारी गोली, गश्त के दौरान की वारदात

सुकमा 16 जनवरी- कोबरा बटालियन 206 के जवान ने खुद को गोली मार ली है। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक जवानों की एक टुकड़ी रात्रि गश्त पर सुकमा के कोयलमेटा पहाड़ी पर गई थी। इस टुकड़ी में हवलदार हरजीत सिंह भी शामिल था। मूलतः पंजाब का रहनेवाला यह जवान कोबरा बटालियन का था। बताया जा रहा है कि बीती रात सूचना पर एम्बुश हटाने के लिए एक टुकड़ी को रवाना किया गया था। रात में गश्त के दौरान अचानक हवलदार हरजीत सिंह ने अपने सर्विस रायफल एके-47 को गले पर लगााया और गोली दाग दी। इस वारदात में जवान की मौके पर मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें