अमिताभ की आवाज में कोरोना संक्रमण संबंधित कॉलर ट्यून को बदलन... - CG Sandesh

अमिताभ की आवाज में कोरोना संक्रमण संबंधित कॉलर ट्यून को बदलने का लिया फैसला, अब यह होगी नई कॉलर ट्यून

आज यानी शुक्रवार 15 जनवरी से अमिताभ बच्चन की जगह महिला आर्टिस्ट की आवाज में कॉलर ट्यून लोगों को सुनाई देगी। कोरोना काल में पिछले कई महीनों से अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना संक्रमण से संबंधित संदेश दिया जा रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय और क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए ये सब संदेश में बोलते सुनाई देते हैं।

अमिताभ की आवाज की कॉलर ट्यून को अब बदलने का फैसला लिया गया है। अब जब आप किसी को फोन लगाएंगे तो कॉलर ट्यून में आपको जसलीन भल्ला की आवाज सुनाई देगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार अब कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलना चाहती है, इसीलिए आवाज को बदला गया है। नई कॉलर ट्यून में लोगों को टीके को लेकर जागरूक किया जाएगा और संदेश दिया जाएगा कि वो किसी भी तरह की अफवाह में न आएं।

बताया जा रहा है कि हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में यह कॉलर ट्यून होगी। वहीं इसमें बजने वाला मैसेज 30 सेकेंड का होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें