मुस्लिम युवती से शादी करने वाले युवक का मिला शव,,, गला रेतकर... - CG Sandesh

मुस्लिम युवती से शादी करने वाले युवक का मिला शव,,, गला रेतकर की गई हत्या

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नोएडा में मुस्लिम युवती से शादी करने वाले राधे चौहान की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उनका शव बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक शौचालय में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास शौचालय में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि युवक ने करीब छह महीने पहले एक मुस्लिम युवती से शादी की थी। 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह एक युवक का शव बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास शौचालय में पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो उसकी पहचान 27 साल के राधे चौहान के रूप में हुई। वह सेक्टर-55 की झुग्गी बस्ती में रहता था। पुलिस ने बताया कि युवक के गले पर किसी धारदार हथियार के निशान बने हैं। फिलहाल पुलिस मौत का सही कारण पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक नशे का आदी भी बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राधे चौहान ने छह महीने पहले एक मुस्लिम लड़की शहनाज से शादी की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि उनके पास शादी से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस हर ऐंगल से घटना की जांच कर रही है। युवक के घरवालों ने बताया कि राधे करीब दो महीने से घर से बाहर था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें