शादी का झांसा देकर लगतार करता रहा दुष्कर्म… गर्भवती हुई तो ख... - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर लगतार करता रहा दुष्कर्म… गर्भवती हुई तो खांसी की दवा बोलकर करवा दिया गर्भपात...!

युवती को शादी का झांसा देकर पांच साल युवक उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा। जब युवती गर्भवती हुई तो नाेयडा में उसका गर्भपात कराया और उसे घर छोड़कर तमिलनाडू चला गया। युवती ने उसे फोन लगाया तो उसने शादी ने इनकार करते हुए उसका कॉल काट दिया।

ऐसे में न्याय के लिए पीड़िता ने थाने की शरण ली और शिकायतकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपी युवक पीड़िता को नोएडा साथ लेकर चला गया था और वहीं दोनों एक साथ रह रहे थे।

पीड़िता जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे धोखे से खांसी की दवा में गर्भपात कराने की दवा पिला दी। दवा पिलाने के बाद पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो आरोपी ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया और धोखे से उसका गर्भपात करवा दिया।

अस्पताल में पीड़िता के होश में आने पर जब सवाल किया तो आरोपी ने उसे बहला- फुसला दिया। आरोपी नोएडा से तमिलनाडू जाने की बात कह कर पीड़िता को घर छोड़कर चला गया। कुछ दिन बाद पीड़िता ने जब उसे फोन किया तो आरोपी युवक ने शादी नहीं करने की बात कहकर उसका फोन काट दिया।

पीड़िता के साथ 5 साल लिव इन में रहा आरोपी

फरसाबहार ब्लाक के कोहपानी ग्राम निवासी महादीप साय पैंकरा ने तपकरा थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका 5 साल तक दैहिक शोषण किया था। युवक के शादी से इनकार करने पर पुलिस को आवेदन देने के पहले समाज के पंचायत में भी मामले की सुनवाई हुई,जिसमें सभी पंचों ने अपना समर्थन पीड़िता को दिया तो आरोपी पक्ष ने पंचों की बात मानने से इनकार कर दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें