महासमुंद : पिटियाझर से 19 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त. - CG Sandesh

महासमुंद : पिटियाझर से 19 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.

महासमुंद पुलिस ने 10 जनवरी 2021 को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को पिटियाझर रोड किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुये पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पिटियाझर रोड किनारे के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा था. जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम पप्पु पाण्डे पिता निलकंठ पाण्डे उम्र 28 वर्ष सा0 डोगरीपाली थाना खल्लारी जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया.


पुलिस ने बताया कि संदेही पप्पु पाण्डे के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 19 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरी हुई जुमला 3420 एमएल किमती 1520 रूपये रखे मिला. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें