जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित कुमार वर्मा द्वारा कोविड-19 टीक... - CG Sandesh

जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित कुमार वर्मा द्वारा कोविड-19 टीकाकरण स्थल के ड्राई रन का निरीक्षण किया

सरायपाली जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित कुमार वर्मा,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू, विकासखंड कार्य प्रबंधक शीतल सिंह ,खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के द्वारा विकासखंड सरायपाली में कोविड-19 टीकाकरण हेतु आयोजित सभी ड्राई रन सेंटर का निरीक्षण किया गया ।

जिसके तहत ड्राई रन में पाये गये कमियों को पहचान कर उसे भविष्य में सुधार हेतु निर्देशित किया गया टीकाकरण के दौरान टीका लगाने के बाद यदि किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव होता है तो उससे निपटने के लिए हमें किस प्रकार का विशेष व्यवस्था किया जाना है ।

जिसका मॉक ड्रिल जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा स्वयं के मॉनिटरिंग में एंबुलेंस आने का समय एवं हितग्राही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली रिफर का समय नोट करके किया गया इसी तारतम्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया एवं प्रस्तावित वास्तविक टीकाकरण के लिए विकासखंड स्तर पर तैयारी की रूपरेखा का खाका तैयार किया गया

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें