पंजाब नेशनल बैंक नाम से आये फर्जी फोन से जिंदल के असिस्टेंट ... - CG Sandesh

पंजाब नेशनल बैंक नाम से आये फर्जी फोन से जिंदल के असिस्टेंट मैनेजर हुआ लाखों के ठगी का शिकार....

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र निवासी से एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चक्रधर नगर थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित जगदीश प्रसाद गबेल पिता विष्णु दयाल जो ग्रीन सिटी बोईरदादर का रहने वाला है और वह जिंदल प्लांट पतरापाली में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जिसका पंजाब नेशनल बैंक शाखा रायगढ़ में बचत खाता है। पीड़ित के मोबाईल में 7 जनवरी को दोपहर 12:10 बजे अज्ञात नंबर से फोन आया जो खुद को पंजाब बैंक से होना बताया।

और बोला की आपका एटीएम पीड़ित ब्लॉक हुआ है जिसे चालू करने के लिए उसके मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को बताने के लिए बोला। ओटीपी बताने के बाद कुछ ही घंटों में दस-दस हजार कर 10 बार में एक लाख रु इलाहाबाद के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर हो गया। ठीक उसी दिन शाम 4:00 बजे पीड़ित का शेयर बाजार का राशि 85163 रु उसके खाते में आया जो रात के समय उसके खाते से 8,5000 इलाहाबाद की अन्य खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर हो गया। इस प्रकार से पीड़ित के खाते से कुल 1,85,000 रु का ऑनलाइन ट्रांसफर कर ठगी कर लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें