रायगढ़ में चोरों के हौसले चरम पर..! ज्वेलर्स दुकान में गैस कट... - CG Sandesh

रायगढ़ में चोरों के हौसले चरम पर..! ज्वेलर्स दुकान में गैस कटर से तिजोरी काटकर जेवरात ले उड़े चोर..

रायगढ़ के तमनार टाउन में देर रात गीता ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हो गई गई। अज्ञात चोरों ने ज्वेलर्स दुकान की तिजोरी को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 4-5 लाख रुपए के सोना-चांदी की चोरी कर ली है।

गीता ज्वेलर्स का संचालक जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तब उसे इस चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

तमनार पुलिस और डॊग स्क्वायड भी मौके पर जांच-पड़ताल में लगी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। अभी तक पुलिस के हाथ चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें