बसना : सिंघनपुर में घर के पीछे खेत में जुआ खेलते 7 जुआरियो क... - CG Sandesh

बसना : सिंघनपुर में घर के पीछे खेत में जुआ खेलते 7 जुआरियो को पकड़ा गया.

बसना पुलिस को 08 जनवरी 2021 को मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि ग्राम सिंघनपुर में तिरीथ लोहार के घर के पीछे खेत में कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान मौका में पहूंचे तो कुछ जुआडियान तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर मौके से भाग गये. तथा जुआडियान रामकुमार स्वर्णकार उम्र 40 वर्ष साकिन सिंघनपुर, केदार सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन केरामुण्डा थाना बसना, विजय कुमार उम्र 43 वर्ष साकिन नालीपानी थाना झारबंद जिला बरगढ उड़ीसा हाल सिंघनपुर, हरीराम नाग पिता उम्र 52 वर्ष साकिन सिंघनपुर थाना बसना, मयाराम मुखर्जी उम्र 42वर्ष साकिन सिंघनपुर थाना बसना, भुपेन्द्र नर्मदा उम्र 45 वर्ष साकिन सिंघनुपर थाना बसना, अमृत लाल नाग उम्र 30 वर्ष साकिन सिंघनपुर थाना बसना को तास पत्ती से रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा गया.


जिनके पास एवं फड़ से जुमला रकम 9550/- रूपये एवं 52 पत्ती तास गवाहो के समक्ष जप्त किया गया. आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें