किराना और हार्डवेयर गोदाम में लगी आग..एक युवक की मौत छत्तीसगढ़ की घटना..
छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में स्थित नगपुरा गांव में आग लगने की एक दर्दनाक घटना हुई जिसमे एक युवक की मौत हो गई है। पुलगांव थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 1 घंटे आग जलती रही। उसके बाद दमकल ने उस पर काबू पाया।
गौरतलब है कि दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में गांव नगपुरा के एक किराना और हार्डवेयर गोदाम में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते और पूरे गोदाम में फैल गई। नगपुरा का ही रहने वाला अक्षय यादव नाम का यह युवक इस आग की चपेट में आ गया और मौके पर ही अक्षय यादव की मौत हो गई।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें