महासमुंद : शौच जा रहे व्यक्ति को ठोकर मारकर फरार हुआ मोटरसायकल चालक.
थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा में मोटर साइकल द्वारा एक व्यक्ति को ठोकर मारकर फरार होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 05 जनवरी 2021 को मोतीलाल चक्रधारी के पिता शौच के लिये तालाब के तरफ गये थे.
इसी दौरान मोटर सायकल क्रमांक CG04HK 6736 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोतीलाल के पिता को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर मोटर सायकल चालक वहां से भाग गया.
एक्सीडेन्ट से मोतीलाल के पिता जी का दांया पैर, दांया कंधा, माथा में चोट आया है. जिसे ईलाज के लिये सरकारी अस्पताल ले गये, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें