खल्लारी : ट्रेक्टर के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत - CG Sandesh

खल्लारी : ट्रेक्टर के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत

खल्लारी पुलिस ने ग्राम गाडाघाट में ट्रेक्टर के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि 11 नवम्बर 2020 के 14.45 बजे ट्रेक्टर क्र. CG 06 GT 1587 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मृतक घनश्याम सारथी पिता परमानंद सारथी उम्र 30 साल साकिन बोरिद थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद के मोटर सायकल क्र. CG 04 HQ 0795 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटर सायकल चालक घनश्याम सारथी को चोट लगने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया तथा मोटर सायकल के पीछे में बैठे भागवत मरकाम को मामुली चोट खरोच लगा, जिसपर ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337, 304 ए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें