सरायपाली : भाजपा पार्षदों ने पालिका प्रशासन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सभी क्षेत्रों में विफल बताया
नगर पालिका सरायपाली में जनमानस के भावनाओं के खिलाफ बने पालिका सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाएं चाहे केंद्र सरकार की हो या राज्य सरकार की नगर हित में लागू नहीं किया गया और ना ही पुराने स्वीकृत योजनाओं को आगे बढ़ाने हेतु वर्तमान पालिका अध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार की दिलचस्पी दिखाई गई है l
भाजपा पार्षदों ने पालिका प्रशासन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सभी क्षेत्रों में विफल बताया जिसमें प्रमुख रुप से निम्नलिखित हैं –
1. स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हुए शौचालय निर्माण कराए गए शौचालय निर्माण का भुगतान स्वीकृति उपरांत आज पर्यंत तक नहीं किया गया है l
2. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 वर्ष में एक भी मकान स्वीकृत नहीं किया गया ना ही स्वीकृत मकान का भुगतान किया जा रहा है l
3. पेयजल व्यवस्था अंतर्गत अति महत्वपूर्ण स्वीकृत कालीदरहा जलाशय से सराईपाली नगर में पानी लाने की योजना को प्रारंभ नहीं किया गया है l
4. भाजपा शासनकाल में स्वीकृत शहर के मुख्य मार्ग जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य आज पर्यंत तक शुरू नहीं कराया गया है l
5. छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना गौठान एवं पौनी पसरी को प्रारंभ नहीं कराया गया है l
6. नगर की जनता के उपयोग के लिए बनकर तैयार मंगल भवन का आज दिनांक तक लोकार्पण नहीं किया गया है l
7. शहर में बने स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत बनकर तैयार 3 शौचालय उपयोग हेतु ना खोला गया, ना ही स्वीकृत 2 शौचालय को प्रारंभ कराया गया बल्कि नगर पालिका में बने उपयोगी शौचालय को बिना कारण तोड़ दिया गया l
8. पूर्व में भाजपा कार्यकाल में स्वीकृत 1.5 करोड़ की पुष्प वाटिका के अधूरे कार्य को पूरा नहीं कराया गया l
9. भाजपा कार्यकाल में स्वीकृत खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए 1.5 करोड़ की लागत से बनने वाले इनडोर स्टेडियम यथावत रखा हुआ है l
10. स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता में राष्ट्रीय गौरव प्राप्त नगर पालिका सराईपाली को रैकिंग में काफी निचले स्तर पर पहुंचा दिया गया है l
11. डोर टू डोर गीला सूखा कचरा संग्रहण अलग अलग नहीं किया जा रहा है बल्कि एकत्र कचरा को सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी फेंक दिया जा रहा है l
12. शहर की अधो संरचना विकास अंतर्गत नई नाली, सड़क इत्यादि निर्माण कार्य को प्रारंभ नहीं कराया गया है l
13. शहर की प्रकाश व्यवस्था अंतर्गत ना ही नई लाइट लगाया जा रहा है ना ही मरम्मत किया जा रहा है l
14. नई पेंशन प्रकरणों को स्वीकृत नहीं किया गया है l
15. पुराने कराए गए कार्यों का बिल भुगतान भी नहीं किया जा रहा है तथा कर्मचारियों का वेतन भी कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है l
इसी तरह नगरपालिका के सामान्य सभा की बैठक 1 वर्ष के अंतराल में मात्र एक बार कराए जाने से इतने लंबे अंतराल में होने वाले और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ से वंचित किया जा रहा है जिसमें पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, भवन स्वीकृति परिवार सहायता आदि हितग्राहियों का समय सीमा पर लाभ नहीं मिल पा रहा है l
ऐसे पालिका प्रशासन के मुखिया के कार्यप्रणाली और निष्क्रियता से सरायपाली के आम नागरिकों को जहां सरकारी योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर नगर का संपूर्ण विकास कार्य 1 साल से ठप है l