महासमुंद : पिटियाझर पुल के पास 18 पौवा देशी शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस ने 05 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को पिटियाझर रोड पुल के पास अवैध रूप से शराब के साथ पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पिटियाझर रोड पुल के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा था, जिसे घेराबंदी कर पकडे जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम ओमप्रकाश साहू पिता मंशा राम साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम खट्टी थाना खल्लारी व जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश साहू के कब्जे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरी हुई जुमला 2340 एमएल किमती 1440 रूपये का रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें