सरायपाली सचिवो ने शासकीय कर्मचारी घोषित तो रोजगार सहायको ने ... - CG Sandesh

सरायपाली सचिवो ने शासकीय कर्मचारी घोषित तो रोजगार सहायको ने वरियता के आधार पर सचिव घोषित करने की मांग

गांव गांव में मूलभूत कार्य प्रमाण पत्र , रोजगार गारंटी और गोबर खरीदी बंद पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

काम बंद, कलम बंद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे रोजगार सहायको सचिवों का लगातार आज 11 वां दिन है,सचिवों का उक्त हड़ताल पर रहने से ग्राम पंचायत के जन्म, मृत्यु, जाति प्रणाम पत्र, गोधन योजना, गोबर ख़रीदी, मनरेगा योजना, निर्माण कार्य जैसे कई कार्य ठप पड़ गया है, जिससे ग्रामीणों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के फैसले और सचिवों की मांग की चक्की में जनता की पिसाई हो रही है।

बतादें कि छ.ग. पंचायत सचिव संघ बसना द्वारा परीविक्षा अवधि पश्चात 02 वर्ष बाद शासकिय कर्मचारी घोषित करने की लंबित मांग पर हड़ताल किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि छतीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद पंचायत सरायपाली के 107 ग्राम पंचायतो के सचिव अपनी लंबित मांग परीविक्षा अवधि पश्चात 02 वर्ष बाद शासकिय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर जनपद पंचायत मुख्यालय सरायपाली में सचिव संघ अध्यक्ष नेहरू पटेल के नेतृत्व में काम बंद, कलम बंद का ऐलान करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।

पंचायत सचिव और रोजगार सहायक संघ ने बताया कि सचिव संघ का हड़ताल का 10 वां दिन है, संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ और सरपंच संघ का भी समर्थन मिला है लेकिन सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का प्रतिक्रिया नही आया है, फलतः अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

इसी तरह रोजगार सहायकों ने भी जनपद पंचायत सरायपाली में मोर्चा खोल दिया गया है रोजगार सहायकों का कहना है कि विगत 13 , 14 वर्षो तक मनरेगा के साथ साथ सासन के अन्य योजनाओं का क्रियावन्य अल्प मानदेय में सेवा देते आ रहे है जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेश पार्टी का सरकार बना तो हमे विस्वास हुवा की हमारे 13 से 14 वर्षो का प्रतिफल हमको अवश्य मिलेगा लेकिन आज 2 वर्ष हो चुका है कांग्रेश के कार्यकाल को हमारे भविष्य उज्जव हो ऐसा कोई पहल नही किया जा रहा है फिर भी हम रोजगार सहायकों द्वारा पत्राचार और संवाद के माध्यम से सरकार से जुड़ने का प्रयास किए फिर भी हमारी भावनाओ का नही समझा जा रहा है

रोजगार सहायको का कहना है कि 1 वर्ष बाद नियमतिकरण किए जाने की मांग की मांगें नही माने जाने पर राज्य स्तरीय राजधानी में पँचायत सचिव और रोजगार सहायकों का हड़ताल जारी रहेगा रोजगार सहायकों का प्रमुख मांगो में ग्रेट पे निर्धारण कर नियमितीकरण प्रदान किया जाए जिन ग्राम पँचायत को नगर निगम और नगर पंचायत में शामिल किया जा रहा है वहां के रोजगार सहायकों को सम्बंधित निकायों में शामिल किया जाए या अन्य रिक्त ग्राम पँचायत में रखा जाए ग्राम रोजगार सहायकों को सचिव पद पर वरीयता के आधार पर भर्ती किया जाए एवं ग्राम रोजगार सहाकय को सचिव घोषित किया जाए

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें